छत्तीसगढ़ : टावर गिरने से 4 मजदूर की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रायगढ़। खरसिया में एक बड़ा हादसा हो गया है। लाइन शिफ्टिंग के दौरान 4 मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम गोविंद भुइया (37 वर्ष), डुग्गल भुइया , सुरेश रविदास और ईश्वर धूरि शामिल हैं। सभी मृतक ग्राम गोविंदपुर थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग झारखंड के रहने वाले थे। गोविंद पंडित घायल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना खरसिया के नेशनल हाइवे ग्राम चपले स्थित सेन्द्रीपाली काजुबाड़ी पर लगे टावर की है। कुछ दिनों से यहां पर टावर लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा था। आज भी पांच से छह मजदूर टावर खोलने का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक टावर गिर गया। वहीं एएसपी लखन पटले ने मीडिया को बताया कि दो टावर में काम चल रहा था, एक टावर के तार को निकालने का कम चल रहा था। तभी ये हादसा हुआ। हादसे में चार की मौत हो गई है, एक गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को मर्चुरी भेजा गया है। लिंक क्लिक कर पढ़े- कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन योजना में बढ़ोतरी, राजपत्र में हुआ प्रकाशन