भारतीय टीम 5वीं बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, फाइनल में राज बावा दमदार प्रदर्शन
भारतीय टीम 5वीं बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, फाइनल में राज बावा दमदार प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने पांचवीं बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत इतिहास रच दिया। युवा टीम ने 190 रन के लक्ष्य को 47.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर पा लिया। आखिरी वक्त तक निशांत सिंधु 50 और दिनेश बाना 13 रन बनाकर नाबाद रहे। बाना ने धोनी की तरह सिक्स जड़कर टीम को जीत दिलाई। पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को श्रीलंका के खिलाफ इसी अंदाज में छक्का जड़ जीत दिलाई थी।
राज बावा फाइनल के हीरो
फाइनल में ऑलराउंडर राज बावा जीत के हीरो रहे। उन्होंने पहले 31 रन देकर महत्वपूर्ण 5 विकेट झटके। इसके बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 35 रन की पारी खेली। उपकप्तान शेख रशीद ने पारी को संभालते हुए 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में भी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की थी।
इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी
फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इंग्लैंड की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 44.5 ओवर में 189 रन के स्कोर ढेर हो गई। जेम्स रेव ने सबसे ज्यादा 95 रन की पारी खेली। भारत की ओर से राज बावा के अलावा रवि कुमार ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 विकेट चटकाए। कौशल तांबे को 1 सफलता मिली।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
इंग्लैंड को दूसरे ही ओवर में रवि कुमार ने जैकब बेथेल (2) को पगबाधा (LBW) आउट किया। अपने अगले ही ओवर में रवि ने कप्तान टॉम प्रेस्ट (0) को क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जॉर्ज थॉमस (27) के स्कोर पर राज बावा की गेंद पर आउट हुए। भारत को चौथी सफलती भी राज बावा ने ही दिलाई। उन्होंने विलियम लक्सटन (4) को विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना के हाथों कैच कराया। बावा ने इसकी अगली ही गेंद पर जॉर्ज बेल (0) को भी पवेलियन चलता कर दिया। दो ओवर बाद बावा ने रेयान अहमद (10) को स्लिप में कैच करवाकर भारत को छठी कामयाबी दिलाई। कौशल ताबें ने एलेक्स हॉर्टन (10) को कप्तान यश धुल के हाथों कैच काराया।
इसके बाद जेम्स रेव और जेम्स सेल्स ने बेहतरीन साझेदारी की। इस साझेदारी को रवि कुमार ने 44वें ओवर की पहली गेंद पर रेव को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर में उन्होंने थॉमस स्पिनवॉल (0) को भी चलता कर दिया। 45वें ओवर में राज बावा ने जोशुओ बोडेन (1) को आउट कर इंग्लैंड की पारी को समाप्त कर दिया।
टूर्नामेंट में सभी मैच जीती टीम इंडिया
भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी और लगातार 6 जीत के साथ चैंपियन बनी। पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 45 रन से हराया। इसके बाद भारतीय टीम ने आयरलैंड को 174 रन से और यूगांडा को 326 रन से हराया। क्वार्टर फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन से शिकस्त दी। फाइनल में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इस तरह 5वीं बार चैंपियन बन इतिहास रच दिया।
अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 में इंडिया का सफर
• साउथ अफ्रीका को 45 रनों से हराया
• आयरलैंड को 174 रनों से हराया
• युगांडा को 326 रनों से हराया
• बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी (क्वार्टरफाइनल)
• ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराया (सेमीफाइनल)
• इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया (फाइनल)
अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत का रिकार्ड
• साल 2000 – भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया, कप्तान- मोहम्मद कैफ
• साल 2008 – भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया, कप्तान- विराट कोहली
• साल 2012 – भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, कप्तान- उन्मुक्त चंद
• साल 2018 – भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, कप्तान- पृथ्वी शॉ
• साल 2022 - भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया, कप्तान- यश धुल
भारतीय टीम
अंगक्रिश रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेख रशीद, यश धुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राजवर्धन हंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार।
इंग्लैंड की टीम
जॉर्ज थॉमस, जैकब बेथेल, टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जेम्स रेव, विलियम लक्सटन, जॉर्ज बेल, रेहान अहमद, एलेक्स हॉर्टन (विकेटकीपर), जेम्स सेल्स, थॉमस एस्पिनवाल, जोशुआ बॉयडेन।
क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun