कोरबा। जिले के गोपालपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बस ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया की शनिवार रात को दोनों ड्यूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही यात्री बास ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद रविवार को उनके परिजन का गुस्सा फूट गया। परिजनों ने आस-पास के लोगों के साथ मिलकर कोरबा-कटघोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र की है। कटघोरा के छुरी निवासी सोम श्रीवास्तव (19) और शैलेंद्र मरकाम (29) कोरबा के गैस एजेंसी में काम करते थे। दोनों अपनी बाइक से काम करके वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे रात के करीब 10 बजे गोपालपुर के पास पहुंचे थे। इतने में सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यात्री बस कोरिया जिले के चिरमिरी से कोरबा जा रही थी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को अस्पताल भी पहुंचाया था। मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और बस सवार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस को भी जब्त कर लिया गया है। लोगों का कहना है कि आए दिन यहां हादसे होते हैं, प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। उनकी मांग है कि परिजनों को मुआवजे मिले। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun