IND vs WI : वेस्टइंडीज के 3 विकेट गिरे, लय में भारतीय गेंदबाज, इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs WI : वेस्टइंडीज के 3 विकेट गिरे, लय में भारतीय गेंदबाज, इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुरू हो गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत का यह 1000वां वनडे मैच है। भारत ने शुरुआती 15 ओवर में तीन विकेट झटक लिये हैं। वाशिंगटन सुंदर ने दो और सिराज ने एक विकेट लिये। टीम इंडिया ने अब तक 518 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है। रोहित शर्मा इस सीरीज से पहली बार बतौर फुलटाइम कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारत के लिए हुपक हुडा इस मैच से वनडे में डेब्यू कर रहे हैं। वेस्टइंडीज की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं।  वेस्टइंडीज पारी- मोहम्मद सिराज ने शाई होप को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई है। ब्रेडन किंग भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। उन्हें स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट करवाया। सुंदर ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर डैरेन ब्रावो को एलबीडब्ल्यू आउट किया।  भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),  सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।