सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की शादी, बारात धूमधाम से निकली, देश के कई बड़े नेता पहुंचे

सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की शादी, बारात धूमधाम से निकली, देश के कई बड़े नेता पहुंचे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर धूमधाम से बेटे चैतन्य की शादी हो रही है। रिसॉर्ट से बारात निकल चुकी हैं। पूरा परिवार नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। बारात से पहले कई रश्में निभाई गई। यह भी पढ़े- सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी, रस्में हुई शुरू, चुलमाटी में दिखा खास अंदाज, देखें तस्वीरें  इस बीच महत्वपूर्ण राजनीतिक मेहमानों का आना जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता पहुंच गए हैं। बताया गया, रविवार सुबह से ही विवाह की रश्में शुरू हो चुकी थीं। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकली। दुल्हे चैतन्य क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहना था। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफा बांधा था। बाजे-गाजे के साथ बारात निकली।

समधी भेंट की तस्वीरें

सभी मंत्री और विधायक रिसॉर्ट में पहुंच गए हैं।कुछ दूसरे आमंत्रित नेता भी वहां पहुंच रहे हैं। इस बीच राजनीतिक हस्तियों का आना जारी है।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, बिहार के दिग्गज नेता रहे शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव समेत कई नेता शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए थे। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun