इस जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी खुलेंगे, कलेक्टर ने दिए निर्देश मुंगेली। जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नए वेरिएंट ओमीक्रोन संक्रमण में कमी आई है। जिसके फलस्वरूप जिले में कोविड पॉजिटिविटी दर कम हुई है। जिसे देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों, एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, बालक बालिका छात्रावास तथा आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को 7 फरवरी से खोलने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समय-समय पर शासन द्वारा कोविड-19(कोरोनावायरस) हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।