चैतन्य की शादी में जमकर नाचे जय और वीरू, देखें अन्य तस्वीरें
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की बारात आज धूमधाम से निकली। इस दौरान बारात में सीएम बघेल जमकर थिरके।
बारात में एक रोचक तस्वीर सामने आई। जिसमें मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (जय-वीरू) एक साथ डांस करते दिख रहे। इतना ही नहीं सीएम सभी राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी जमकर थिरके। बता दें कि सीएम का पूरा परिवार इस समय नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। जहां पर शादी की रश्में निभाई जा रही हैं।
यह भी पढ़े- सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की शादी, बारात धूमधाम से निकली, देश के कई बड़े नेता पहुंचे
बारात परघनी में सीएम के समधी ने उन्हें गले लगाया। बताया जा रहा है कि बारात लेकर जैसे ही सीएम पहुंचे, उनके समधी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। वहीं बारात में छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेश के भी दिग्गज नेताओं का जमावड़ा है।
इस शादी में महत्वपूर्ण राजनीतिक मेहमानों का आना जारी भी जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता रविवार को शादी में पहुंचे हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, बिहार के दिग्गज नेता रहे शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव समेत कई नेता शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए थे।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun