Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन

Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है। दरअसल, विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें टीम इंडिया की एक तस्वीर है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे 1000वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी थी। मुकाबले में 6 विकेट से मिली जीत के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "एक जीत लिया है, दो और जीतने बाकी हैं।"  गौरतलब कि विराट कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चल सका। विराट कोहली पहली गेंद पर बीट हो गए, लेकिन उनको चौका मिल गया। दूसरी गेंद को उन्होंने शानदार अंदाज में चौके के लिए मारा और तीसरी गेंद उनसे खाली चली गई। इसके बाद अल्जारी जोसेफ की एक बाउंसर पर उन्होंने बल्ला चला दिया और वे कैच आउट हो गए। वे सिर्फ 8 रन की पारी खेल पाए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने छठवां रन बनाते ही एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वे एक देश में सबसे तेज 5000 वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।      भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 रन बनाकर ढेर हो गई। सिर्फ 177 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित और ईशान ने बढ़िया शुरुआत दिलवाई और पहले विकेट के लिए 84 रन बनाए। 51 बॉल में 60 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा ने अपना विकेट गंवा दिया, उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया। रोहित शर्मा के विकेट के बाद विराट कोहली भी (8 रन) अपना विकेट जल्दी गंवा दिया। भारत की ओर से अंत में सूर्यकुमार यादव (34 रन नाबाद) और डेब्यू करने वाले दीपक हुड्डा (26 रन नाबाद) ने क्रीज़ पर टिककर जीत दिलवाई। भारत ने 28 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। भारत की ओर से सर्वाधिक रोहित ने 60 रन बनाए। सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा।  Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun