छत्तीसगढ़ : फिरौती के लिए नाबालिक का अपहरण, आरोपियों ने कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ : फिरौती के लिए नाबालिक का अपहरण, आरोपियों ने कर दी हत्या बिलासपुर। बिलासपुर में फिरौती के लिए एक नाबालिक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। अपहरण के बाद फिरौती के लिए कॉल किया। लेकिन आरोपियों ने पहचाने जाने के डर से नाबालिक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।   जानकारी के अनुसार, तारबाहर बस्ती डिपूपारा में रहने वाले आसिफ मोहम्मद ऑटोडील का काम करते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा रेहान मोहम्मद 10 वीं कक्षा का छात्र है। रेहान पढ़ाई के साथ अपने पिता का भी काम में हाथ बटाता हैं। कल शाम रेहान शाम 6 बजे कही निकला और देर रात तक वापस नही आया। परेशान परिजनों ने उसे फोन किया तब उसका फोन बंद आया। छत्तीसगढ़ में कोरोना, एक हजार कम नए मरीज मिले, 9 की मौत, जानिए अपने जिले की स्थिति कही पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी रात 11.30 पर रेहान के ही फोन से उसके पिता आसिफ मोहम्मद के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके बेटे का किडनेप हो चुका है। उसे सही सलामत वापस पाना चाहते हो तो 50 लाख की फिरौती तैयार रखो। उसके बाद मोबाईल बंद हो गया। डरे हुए रेहान के पिता समेत सारे परिजन रात लगभग 12 बजे तारबाहर थाना पहुंचे और घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस के होश उड़ गए और उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर उच्चाधिकारी रात को ही थाने पहुंचे और फिर आरोपियों की तलाश शुरू हो गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डिपूपारा निवासी अभिषेक को उठाया गया। अभिषेक मृतक रेहान के ही मोहल्ले का है। पूछताछ में वह पहले तो मुकरता रहा। पर सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और दो साथियों के साथ हत्या करना कबूल कर लिया। छत्तीसगढ़ में कोरोना, एक हजार कम नए मरीज मिले, 9 की मौत, जानिए अपने जिले की स्थिति

जमीन बिक्री की थी जानकारी, फिरौती के लिए किया अपहरण

मुख्य आरोपी अभिषेक ने बताया कि रेहान मोहम्मद के पिता आसिफ मोहम्मद जमीन की कोई बिक्री कर रहे थे, जिससे लम्बी रकम आने की जानकारी रेहान ने उसे दी थी। इसलिए उसने अपने साथी शिबू खान व रवि के साथ अपहरण कर फिरौती की योजना बनाई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन, भाई ने दी मुखाग्नि

लड़की से मिलवाने का झांसा देकर किया अपरहण

आरोपी अभिषेक चूंकि नाबालिक के ही मोहल्ले का था इसलिए दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। और अभिषेक रेहान को एक लड़की से मिलवाने व दोस्ती का झांसा देकर कोनी ले कर गया। वहां उनके दो साथी शिबू खान व रवि पहले से ही थे। तीनों ने पहले एक साथ मिल कर गला दबा कर रेहान की हत्या कर दी। फिर शव लेकर रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव पहुंचे। वहां रोड के नीचे इस तरफ से उस तरफ पानी जाने के लिये लगे पाईप में लाश को छुपा दिया। ताकि किसी को लाश न मिले। और फिर वही से मृतक का मोबाईल लेकर उसके पिता को 50 लाख की फिरौती के लिये फोन किया। अस्पताल में बाउंसर हैं मुख्य आरोपी  आरोपी अभिषेक सिविल लाईन थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में बाउंसर का काम करता हैं। हत्या व लाश छुपाने के बाद वह ड्यूटी पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे वहीं से उठाया। पहले तो वह मुकरता रहा फिर अपने साथियों के साथ हत्या की वारदात कबूल कर ली। उसके दो साथियों शिबू व रवि को कोनी थाना क्षेत्र के बिलासा ताल के पीछे स्थित उनके घर से पकड़ा गया। वो हत्या कर आकर सो गए थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ कर रानीगांव से लाश बरामद किया हैं। क्रिप्टोकरेंसी पर बड़ा ऐलान, रिजर्व बैंक लाएगा अपनी डिजिटल करेंसी Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun