अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन, सेना के 7 जवान फंसे, बचाव अभियान जारी नई दिल्ली। भारतीय सेना के कई जवान बर्फ में फंस गए हैं। खबर अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर की है। यहां ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन हो गया। इससे भारतीय सेना के 7 जवान फंस गए हैं। हिन्दुस्तान समाचार के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे। वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए। यह भी पढ़े- मंत्रालय में अब 100 फीसदी उपस्थिति, एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म, देखें आदेश “अभी तलाश और बचाव कार्य जारी है। राहत कार्य में सहायता के लिए विशेषज्ञों के दल को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है। इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है।” छत्तीसगढ़ में कोरोना, एक हजार कम नए मरीज मिले, 9 की मौत, जानिए अपने जिले की स्थिति