आजमगढ़ से लड़ेंगे अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ सभावती को टिकट

आजमगढ़ से लड़ेंगे अखिलेश यादव, सीएम योगी के खिलाफ सभावती को टिकट लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इस दौरान पार्टी ने 24 प्रत्याशी का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से सौरभ सिंह, आरके वर्मा को टिकट दिया है। पार्टी ने गोरखपुर शहर से सभावती शुक्ला को मैदान में उतारा है।पार्टी ने आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव नाम के दूसरे कैंडिडेट को टिकट दिया है।  विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने पडरौना से विक्रमा यादव, देवरिया की रुद्रपुर सीट से प्रदीप यादव, आजमगढ़ की सगड़ी विधानसभा से एचएन पटेल और मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव, मऊ की मोहम्मदाबाद गोहाना से बैजनाथ पासवान, बलिया नगर से नारद राय, जैनपुर की मडियाहूं से सुषमा पटेल, वाराणसी दक्षिण से किशन दीक्षित और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल, मिर्जापुर छानवे से क्रीती कोल को पार्टी ने टिकट दिया है।

समाजवादी पार्टी ने योगी के खिलाफ सभावती को मैदान में उतारा

गोरखपुर शहर से समाजवादी पार्टी ने सभावती शुक्ला को टिकट दिया है। बता दें कि इसी सीट से भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को टिकट दी है। ऐसे में सीट पर चुनावी जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। हालांकि यहां की जनता किस के सिर पर जीत का सेहरा बांधती है, ये तो 10 मार्च को ही पता चल सकेगा।   मनकापुर से रमेश चंद्र गौतम को टिकट सपा की ओर से जारी की गई 24 उम्मीदवार की सूची में प्रयागराज की फाफामउ सीट से अंसार अहमद, गोंडा की मेहनौन सीट से नंदिता शुक्ला, तरबगंज से रामभजन चौबे, मनकापुर से रमेश चंद्र गौतम, गौरा सीट से संजय कुमार, बस्ती की हरैया विधानसभा सीट से त्रियंबक पाठक, संतकबीरनगर की मेंहदावल सीट से जयराम पांडेय, खलीलाबाद सीट से अब्दुल कलाम, महराजगंज की नौतवना सीट से कौशलसिंह, सिंसवा से सुशीला टेबरीवाल और पनियरा से कृष्णभान को टिकट मिला है। समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष रहे अखिलेश यादव इस बार मुबारकरपुर से मैदान में हैं। सपा के टिकट पर ही अखिलेश यादव 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव लड़े थे। दोनों बार अखिलेश यादव को बीएसपी के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने महज कुछ वोटों से शिकस्त दी थी। हाल में ही गुड्डू जमाली भी सपा में आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ता अखिलेश यादव पर तीसरी बार भरोसा जताया है। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun