छत्तीसगढ़ : फिशरीज कॉलेज में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी, जानिए सीट समेत अन्य जानकारी

छत्तीसगढ़ : फिशरीज कॉलेज में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी, जानिए सीट समेत अन्य जानकारी रायपुर। छत्तीसगढ़ का एकमात्र फिशरीज कॉलेज कवर्धा में है। जहां BFSC (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस) के प्रथम वर्ष में कल से एडमिशन शुरू होगी। कॉलेज की ओर से सत्र 2021-22 में ऑनलाइन एडमिशन के लिए सोमवार को शेड्यूल जारी कर दिया है।

देरी से एडमिशन पर सफाई

 कॉलेज प्रबंधन ने देरी का कारण कोरोना और नीट (NEET) को बताया है। प्रवेश के संबंध में जानकारी दुर्ग के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विवि के पोर्टल पर अपलोड की गई है। लिंक क्लिक कर पढ़े– छत्तीसगढ़ : बारातियों से भरी जीप पलटी, 3 की मौत, 6 घायल इस बार भी नीट की मेरिट लिस्ट को आधार बनाया जाएगा। कॉलेज में 100 सीटें हैं। इसमें से 85 राज्य और 15 सीट ICAR (इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च) की हैं। हालांकि ICAR से मान्यता नहीं मिलने के कारण 15 सीट पर एडमिशन नहीं होगा। देश में फिशरीज के 20 से 25 कॉलेज हैं। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2008-09 में इस कॉलेज की शुरुआत हुई थी।

कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन

भर्ती के ऑनलाइन आवेदन 8 से 21 फरवरी तक होगा। जनरल व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है। वहीं एससी, एसटी  के लिए 300 रुपए है। यह भी पढ़े- मंत्रालय में अब 100 फीसदी उपस्थिति, एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म, देखें आदेश छत्तीसगढ़ में कोरोना, एक हजार कम नए मरीज मिले, 9 की मौत, जानिए अपने जिले की स्थिति 23 फरवरी को मेरिट के आधार पर सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक आवेदन में त्रुटि सुधार होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 2 मार्च सुबह 10 बजे किया जाएगा। रिक्त सीट पर प्रवेश 4 मार्च को होगा।

 फिशरीज कॉलेज में सीट

 प्रदेश के फिशरीज कॉलेज में ICAR की सीट 15 है। विभागीय कोटे की सीट 2, मछु़आरा वर्ग 5, सामान्य वर्ग 33, एसटी वर्ग 23, विशेष पिछड़ी जनजाति 2, एससी वर्ग 9, ओबीसी 11 सीटे है। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun