जिंदा जला ट्रेलर चालक, ट्रक की टक्कर से लगी आग, दूर तक दिखाई दी लपटे

जिंदा जला ट्रेलर चालक, ट्रक की टक्कर से लगी आग, दूर तक दिखाई दी लपटे राजनांदगांव। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की जलने से मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहनों में टक्कर के बाद आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि ट्रेलर के ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं ट्रक के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। लिंक क्लिक कर पढ़े– छत्तीसगढ़ : बारातियों से भरी जीप पलटी, 3 की मौत, 6 घायल  जानकारी के अनुसार, राजस्थान अजमेर के गोपालबाड़ी निवासी ट्रेलर चालक अमरचंद जाट (36) पुत्र रामधन जाट रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील से एंगल चैनल भरकर कर्नाटक ले जा रहा था। वह बागनदी क्षेत्र के चिरचारी में नेशनल हाईवे-53 पर पहुंचा था। तभी रॉन्ग साइड से मुर्गी का दाना भरा ट्रक अचानक सामने आ गया। इसके चलते दोनों वाहन आपस में टकरा गए। तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक का केबिन तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। यह भी पढ़े- मंत्रालय में अब 100 फीसदी उपस्थिति, एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म, देखें आदेश छत्तीसगढ़ में कोरोना, एक हजार कम नए मरीज मिले, 9 की मौत, जानिए अपने जिले की स्थिति

जिंदा जला ट्रेलर चालक

इसके बाद ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रेलर के केबिन में भी भयानक आग  भयानक गई। इससे चालक को निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रेलर चालक के शव को बाहर निकाला गया। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun