मौनी राय हनीमून मनाने गई कश्मीर, बेडरूम की फोटो की शेयर

मौनी राय हनीमून मनाने गई कश्मीर, बेडरूम की फोटो की शेयर मुंबई। टीवी की नागिन अभिनेत्री मौनी रॉय शादी के बाद अपने पति सूरज नांबियार के साथ जन्नत की सैर पर निकल चुकी हैं। इन दिनों मौनी रॉय कश्मीर में हनीमून एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में मौनी ने फैन्स के साथ कश्मीर की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें कपल कभी बर्फीली वादियों में तो कभी होटल में नजर आ रहा है। सूरज ने भी इंस्टा स्टोरी पर अपने होटल की झलक दिखाई है।  हनीमून की तस्वीरों में मौनी रॉय हाई नेक स्वेटर और ब्लैक कलर की जींस में नजर आ रही हैं। वहीं सूरज कलरफुल स्वेटर के साथ फॉर्मल पैंट में दिखाई दे रहे हैं। हनीमून की फोटो शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- वर्तमान में SunMoon-ing। मौनी रॉय (Mouni Roy) के फैन्स कपल की फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। एक और शख्स ने कहा- एन्जॉय कीजिए।  टीवी की नागिन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में 27 जनवरी को शादी की। कपल गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधा। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए इन दिनों कश्मीर में हैं। मौनी के हसबैंड बैंकर हैं बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नाम्बियार ने 27 जनवरी को गोवा में शादी की। कोरोना की वजह से दोनों तरफ से फैमिली मेंबर्स और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। मौनी रॉय के दोस्तों में मंदिरा बेदी, आश्का गोराडिया, अर्जुन बिजलानी शामिल हुए। मौनी राय (Mouni Roy) के पति सूरज नांबियार एक बैंकर हैं और वो दुबई में रहते हैं। सूरज और मौनी की पहली मुलाकात दिसंबर 2019 में दुबई के एक नाइट क्लब में हुई थी। दोनों वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे।  धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसके बाद सूरज और मौनी (Mouni Roy) एक दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी।  रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज नाम्‍ब‍ियार के परिवार से शादी की बात करने के लिए मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपनी दोस्‍त मंदिरा बेदी को ही आगे किया था। इसके बाद मौनी और सूरज की फैमिली मंदिरा बेदी के घर पर ही पहली बार मिली थीं। यही वजह है कि मौनी की शादी की हर एक रस्म में मंदिरा बेदी सबसे आगे रहीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी।  Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun