महाभारत सीरियल के भीम प्रवीण का निधन, आखिरी पल कष्ट में गुजारे
महाभारत सीरियल के भीम प्रवीण का निधन, आखिरी पल कष्ट में गुजारे
नई दिल्ली। टेलीविजन जगत से आज बुरी खबर आई। मशहूर सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। प्रवीण ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रवीण कुमार के निधन की खबर से लोग बेहद दुखी है।
मुश्किल में गुजरे अंतिम दिन
महाभारत के भीम प्रवीण कुमार के अंतिम दिन मुश्किल में गुजरे। वे आखिरी दिनों में फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना कर रहे थे। जानकारी के मुताबकि, प्रवीण लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार भी लगाई थी।
प्रवीण कुमार ने फिल्मों में भी किया था काम
प्रवीण कुमार महाभारत सीरियल के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर चुके हैं। लेकिन महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाकर वो घर-घर में फेमस हो गए। उन्हें भीम के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। प्रवीण के निधन की खबर से उनके फैंस के दिल टूट गए हैं।
ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व
प्रवीण को उनकी शानदार कदकाठी के लिए भी जाना जाता था। पंजाब के रहने वाले प्रवीण 6 फीट लंबे थे। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव थे। वे एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। प्रवीण ने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल्स जीते थे। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने ओलंपिक में दो बार देश का प्रतिनिधित्व भी किया था।
राजनीति में हाथ आजमाया
महाभारत को करने के बाद उन्होंने लगभग 50 फिल्मों किया। उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आई थी, जिसका नाम Barbarik था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग को भी छोड़ दिया था और वजीरपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) को ज्वॉइन करके राजनीति में शामिल हो गए। बाद में प्रवीण कुमार आप छोड़कर भाजपा का हिस्सा बन गए थे। प्रवीण ने अपनी जिंदगी में कई चीजें कीं और उनमें सफलता भी पाई। लेकिन फिर भी एक्टर का आखिरी समय आर्थिक तंगी में गुजराष प्रवीण हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun