भारत-पाक फिर आमने-सामने, घंटे भर में बिके सारे टिकट

भारत-पाक फिर आमने-सामने, घंटे भर में बिके सारे टिकट स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच 8 महीने बाद टी-20 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के MCG (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर होगा। आईसीसी ने इस मैच को लेकर टिकट बेचना शुरू किया और घंटे भर में ही सारे टिकट बिक गए। आईसीसी वर्ल्ड कप के अभी तक 2 लाख टिकट बिके हैं, जिसमें 60,000 टिकट केवल भारत और पाकिस्तान मुकाबले के हैं, जो कि हाउसफुल हो चुका है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा वर्ल्ड कप का फाइनल और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप मैचों के टिकट भी ज्यादातर बिक चुके हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत-पाकिस्तान की टीमें 23 अक्टूबर को 7वीं बार भिड़ेंगीं। दोनों के बीच पिछले 6 में से 5 मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए हैं, जिनमें 3 मुकाबले भारत ने जीते हैं। एक ही ग्रुप में भारत और पाक भारत को सुपर 12 में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालिफायर के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। भारत पूरे टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगा। पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा 27 अक्टूबर को ग्रुप-ए के रनर अप के साथ, तीसरा 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, चौथा मैच 2 नवंबर को बांग्लादेश और 5वां 6 नवंबर को ग्रुप बी के विनर के साथ होगा। छत्तीसगढ़ में कोरोना, 14 की मौत, नए मरीजों की संख्या हुई कम, जानें जिलों का हाल  पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने दी शिकस्त पिछले साल UAE में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ की थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा हो। महाभारत सीरियल के भीम प्रवीण का निधन, आखिरी पल कष्ट में गुजारे 12 टीमें सुपर-12 में 12 टीमें डायरेक्ट सुपर-12 में खेलेंगी, जबकि 4 टीमों का फैसला फरवरी और जुलाई में होने वाले क्वालिफायर से होगा। सुपर-12 में भारत और पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है। वहीं नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज मुख्य ड्रॉ से पहले क्वालिफायर खेलेंगे। अन्य 4 टीमें भी क्वालिफायर में उतरेंगीं। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun