पूर्व मंत्री केदार कश्यप समेत 200 बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला जगदलपुर। नगर बंद कराने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को अलग-अलग थानों में ले जाया गया है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप, किरणदेव, जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव व नगर निगम नेता प्रतिपक्षा संजय पांडेय समेत कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। भाजपा कांग्रेस पार्षद कोमल सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नही होने पर भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे नगर बंद करवाने निकले थे। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना, 14 की मौत, नए मरीजों की संख्या हुई कम, जानें जिलों का हाल बताया जा रहा है कि घरों से निकल कर कुछ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे तो उन्हें घर के सामने से ही उठा लिया गया। पुलिस की करीब 2 से 3 बसों में कार्यकर्ताओं को बिठा कर बड़ाजी, नगरनार, परपा और लोहंडीगुड़ा थाना में लाया गया। भाजपा नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को गुंडाराज बताया है। भाजपाइयों ने कहा कि, सरकार के इशारे में पुलिस कार्रवाई कर रही है। पूर्व मंत्री केदार कश्यप को नगरनार थाना में बिठाया गया है। इनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हैं। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्षद के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा पीड़ितों के साथ पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रही है। लेकिन, सरकार के दबाव में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि पीड़ितों को उनके घर से बेघर करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने आज शांतिपूर्ण तरीके से आज नगर बंद का आह्वान किया था। लेकिन, सरकार के दबाव में आकर पूरे नगर को छावनी के रूप में तब्दील किया है। महाभारत सीरियल के भीम प्रवीण का निधन, आखिरी पल कष्ट में गुजारे धोखाधड़ी का है आरोप पार्षद कोमल सेना पर प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए से ज्यादा कि धोखाधड़ी का आरोप लगा है। वार्ड के 40 से ज्यादा लोगों ने पीएम आवास का लाभ लेने के लिए 25-25 हजार रुपए महिला पार्षद को दिए थे। वहीं पार्षद ने अपने ऊपर लगे इस आरोप को निराधार बताया था। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun