उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, मुफ्त बिजली, स्कूटी, गैस सिलेंडर का वादा

उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, मुफ्त बिजली, स्कूटी, गैस सिलेंडर का वादा लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम से मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई बड़े वादे किये गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को इसे जारी किया गया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्पपत्र है, उत्तरप्रदेश को नए भविष्य की ओर ले जाने का संकल्पपत्र है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यही घोषणा पत्र लहराते हुए पूछते हैं कि कितने पूरे हुए? मैं उनको बता देना चाहता हूं कि 212 संकल्प पूरे हुए।  छत्तीसगढ़ में कोरोना, 14 की मौत, नए मरीजों की संख्या हुई कम, जानें जिलों का हाल

किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा 

भाजपा ने कहा है कि यदि यूपी में फिर सरकार बनती है तो अगले 5 वर्ष में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। 5 हजार करोड़ रुपए की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का वादा किया गया है। जिसके अंतर्गत सबी लघु और सीमांत किसानों के लिए बोरवेल ट्यूबवेल, तालाबा और टैंक निर्माण के लिए सब्सिडी दी जाएगी।

महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर और स्कूटी

बीजेपी ने प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का वादा किया है। उज्ज्वला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा।  60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की जाएगी। विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति महीने करने का वादा किया गया है। हर कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी वितरित करने की बात कही गई है।  महाभारत सीरियल के भीम प्रवीण का निधन, आखिरी पल कष्ट में गुजारे

 हर घर में रोजगार, 2 करोड़ टैबलेट अगले 5 साल में हर परिवार में कम से कम रोजगार या स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने का वादा किया गया है।  

प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने का वादा किया गया है।  स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन वितरण का वादा किया गया है।  प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम और खेल मैदान स्थापित करने का वादा किया गया है। उत्तर प्रदेश की इकॉनमी को पहले स्थान पर लाने का वादा करते हुए हर व्यक्ति की आय को दोगुना करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है।   बीजेपी की सरकार बनने पर प्रदेश में 5 साल में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित करने का वादा किया गया है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 5 साल पहले जो वादे किए थे उन्हें पूरा करके दिखाया और आगे भी पूरा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 साल के बाद यूपी में दंगे समाप्त हो गए हैं, आज कर्फ्यू नहीं, धूमधड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। हर बेटी बेखौफ स्कूल जाती है, बहन बेटियों को बाहर जाने में कोई संकोच नहीं होता।  Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun