पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ना होती तो पंडित कश्मीर में होते...

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ना होती तो पंडित कश्मीर में होते... नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रसाद के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो सिखों का नरसंहार नहीं होता। कांग्रेस नहीं होती तो जातिवाद नहीं होता। क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार नहीं होता।  पीएम मोदी ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ना होती तो देश का माहौल, देश का रूप अलग ही होत। उन्होंने बोला कि कांग्रेस ना होती तो लोकतंत्र परिवारवाद मुक्त होता, कांग्रेस ना होती तो पंडित कश्मीर में होते, अगर कांग्रेस न होती तो भारत विदेशी चश्मे के बजाय स्वदेशी संकल्पों के रास्ते पर चलता, अगर कांग्रेस न होती तो देश पर इमरजेंसी का कलंक नहीं होता। उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, मुफ्त बिजली, स्कूटी, गैस सिलेंडर का वादा उन्होंने आगे कहा कि अगर कांग्रेस ना होती तो सालों-साल पंजाब आतंक की आग में न जलता, अगर कांग्रेस ना होती तो दशकों तक करप्शन को संस्थागत न बनाकर रखा होता, अगर कांग्रेस ना होती तो बेटियों को तंदूर में जलाने की घटनाएं न होती। अब पीएम मोदी ने इतना बड़ा हमला तो किया लेकिन शुरुआत में इतना जरूर कह दिया कि महात्मा गांधी भी कांग्रेस नहीं चाहते थे। उन्हें भी इन सभी बातों की चिंता थी। महाभारत सीरियल के भीम प्रवीण का निधन, आखिरी पल कष्ट में गुजारे इस दौरान कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। राहुल गांधी ने संसद में भारत को संघ का देश होने के बात कही थी। इस पर  प्रधानमंत्री मोदी ने सुझाव दिया कि कांग्रेस का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्थान पर फेडरेशन ऑफ कांग्रेस कर दिया जाना चाहिए।   कांग्रेस आलाकमान के काम करने के 3 तरीके। बदनाम करना, स्थिर करना और फिर खारिज करना। उन्होंने इन सिद्धांतों के साथ काम किया है। फारूक अब्दुल्ला सरकार, चौधरी देवी लाल सरकार, चौधरी चरण सिंह सरकार, सरदार बादल सिंह सरकार और पिछले 6-7 दशकों में किसने परेशान किया? सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने भारत के इतिहास में सरकारों को अस्थिर करने के लिए किस तरह की चाल चली है। अटल जी की सरकार ने तीन राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड का गठन किया, लेकिन ऐसी कोई समस्या कभी सामने नहीं आई। लेकिन कांग्रेस ने राज्य बनाने में लापरवाही बरती। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun