10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, माशिमं ने निकाला ये नया आदेश

10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, माशिमं ने निकाला ये नया आदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वी- 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नया आदेश जारी किया है। मंडल ने कोरोना के चलते इस बार सभी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। जिसके तहत छात्रों को परीक्षा देने दूसरे स्कूल में नहीं जाना होगा। अपने ही स्कूल में तय समय में परीक्षा देंगे।   छत्तीसगढ़ में कोरोना, 14 की मौत, नए मरीजों की संख्या हुई कम, जानें जिलों का हाल बता दें कि संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद मंडल ऑफलाइन मोड में परीक्षा लेने जा रही है। माशिमं सचिव वी के गोयल ने जानकारी दी है ​कि दो से तीन दिन के अंदर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। वहीं कोरोना के कारण इस बार छात्रों को अपने ही स्कूल में बैठकर परीक्षा देंगे। मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए 6700 परीक्षा केंद्र तैयार किया गया।  महाभारत सीरियल के भीम प्रवीण का निधन, आखिरी पल कष्ट में गुजारे  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होंगी और 23 मार्च तक चलेंगी।       दोनों ही बोर्ड कक्षाओं में पहला पेपर हिन्दी विषय का होगा। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजकर 15 मिनट तक तय किया गया है। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun