सीएम भूपेश के बेटे का आशीर्वाद समारोह, राज्यपाल उइके ने की मंगलमय जीवन की कामना
रायपुर। दुर्ग जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आशीर्वाद समारोह आयोजित की गई। इस समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके शामिल हुई।
लिंक क्लिक कर पढ़े- चैतन्य की शादी में जमकर नाचे जय और वीरू, देखें अन्य तस्वीरें
राज्यपाल ने नवदम्पत्ति को आशीष देकर उनके खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी उपस्थित थीं।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश के एकलौते बेटे चैतन्य बघेल की शादी भाटापारा निवासी ख्याति वर्मा से 6 फरवरी को धूमधाम से हुई। इस शादी समारोह में देश व प्रदेश भर के मेहमान शामिल हुए। लेकिन स्थानीय मेहमान शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए दुर्ग के सर्किट हाउस में आज आशीर्वाद समारोह रखा गया। जिसमें पाटन समेत कई क्षेत्र के लोग शामिल हो रहे हैं।
सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की शादी, बारात धूमधाम से निकली, देश के कई बड़े नेता पहुंचे