सरकारी कर्मचारी आदत से मजबूर, नहीं सुधरेंगे, सप्ताह में 2 दिन छुट्टी का असर नहीं, कार्रवाई के लिए निकालना पड़ा आदेश

सरकारी कर्मचारी आदत से मजबूर, नहीं सुधरेंगे, सप्ताह में 2 दिन छुट्टी का असर नहीं, कार्रवाई के लिए निकालना पड़ा आदेश रायपुरराज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन की छुट्टी दी है। लेकिन इसके साथ ही कर्मचारियों को प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे ड्यूटी में आने का निर्देश दिया है। लेकिन कर्मचारियों पर इसका असर नहीं हुआ है। अब इससे सरकार के फैसले पर सवाल उठाया जा रहा है। कार्यालयों में कर्मचारियों की मनमानी जारी है। इससे कार्य की गुणवत्ता और खर्च में कटौती का फार्मूला असफल होता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि सरकारी कर्मचारी आदत से मजबूर है, नहीं सुधरेंगे। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज मंत्रालय महानदी भवन से समस्त संभागायुक्त तथा समस्त कलेक्टर एवं दंडाधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, माशिमं ने निकाला ये नया आदेश  निर्देश में कहा गया है कि शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। साथ ही राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु समय को परिवर्तित करते हुए कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। सीएम भूपेश के बेटे का आशीर्वाद समारोह, राज्यपाल उइके ने की मंगलमय जीवन की कामना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शासन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि अनेक शासकीय कार्यालयों-मैदानी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी नियत समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जो शासन द्वारा जारी निर्देशों के विपरीत है। अतः सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में पूर्वान्ह 10 बजे उपस्थित होकर शाम 5.30 बजे तक कार्य संपादित करें। उक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कार्यवाही की जा सकेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun