आईईडी ब्लास्ट, सर्चिंग पर निकले 4 जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

आईईडी ब्लास्ट, सर्चिंग पर निकले 4 जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती बीजापुर। सर्चिंग के दौरान जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट में चार सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पूरा घटनाक्रम बीजापुर के भोपाल पटन सड़क मार्ग की बताई जा रही है, यहां कैंप से रोज की तरह आज भी सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। जवानों पर हमले की मंशा से नक्सलियों ने पहले ही इस रूट पर भोपालपटनम सड़क मार्ग पर चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट के पास आईडी लगा दिया था। सर्चिंग पार्टी के वहां पहुंचते ही आईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर 4 जवानों के घायल हो गए। बीजापुर के एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun