सेना के 7 जवान शहीद, पार्थिव शरीर बरामद

सेना के 7 जवान शहीद, पार्थिव शरीर बरामद नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सेना के हवाले से लिखा है कि शहीद जावानों के शवों को हिमस्खलन स्थल से निकाले लिया गया है। सेना के 7 जवान एक गश्ती दल का हिस्सा थे और तवांग जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता हो गए थे। घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों के निधन से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।" दिरांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी सांग थिनले ने पहले कहा था कि घटना रविवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई थी। हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे। तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए थे। उन्हें ढूंढने के लिए विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। हालांकि, इलाके में खराब मौसम ने टीम का काम मुश्किल बना दिया। इस पूरे इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun