सड़क हादसे में तीन की मौत, आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर पर लगाई आग, किया चक्काजाम

सड़क हादसे में तीन की मौत, आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर पर लगाई आग, किया चक्काजाम जांजगीर-चांपा। प्रदेश में सड़क हादसे से हर दिन कई लोगों की जान जा रही है। मंगलवार रात को जांजगीर-चांपा जिले में अलग-अलग दुर्घटना में 3 युवकों की जान चली गई। पहली घटना चांपा की है। ट्रैक्टर सवार ने एक युवक को कुचल दिया। वहीं शिवरीनारायण में ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को रौंद दिया। दो की मौके पर मौत हो गई। आईईडी ब्लास्ट, सर्चिंग पर निकले 4 जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती चांपा में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से गुस्साएं लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। शव को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया। इसी तरह शिवरीनारायण क्षेत्र में ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। एक युवक घायल है। इन दोनों घटना में कई घटों तक हंगामा चलता रहा। लापरवाह 68 कर्मचारियों को नोटिस, हफ्ते में 2 छुट्टी चाहिए लेकिन समय पर ड्यूटी नहीं जानकारी के मुताबिक, नगरदा के सुन्दरेली निवासी रोशन कंवर (25) पुत्र स्व घुरउ कंवर मंगलवार रात बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ निकला था। तभी ग्राम पोड़ी व सुन्दरेली के बीच एक ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दोनों युवक नीचे गिर पड़े और ट्रैक्टर ने रोशन को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रैक्टर में लगाई आग

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही तहसीलदार, और एसडीएम चांपा पहुंचे। मौके पर परिजनों को 25 हजार की सहायता दी गई। इसके बाद लोग हटे। शिवरीनारायण में 2 युवकों की मौत शिवरीनारायण‎ क्षेत्र के देवरी मोड़ पर मंगलवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया, जबकि तीसरा दूर गिरने के कारण बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। मृतक युवकों में सागर यादव (19) और रितेश खूंटे (18) हैं। परमनाथ साहू (18) घायल‎ है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun