छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा एनकाउंटर, जानें उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों का रिकार्ड नई दिल्ली। भारत में बीते 5 सालों में 655 एनकाउंटर हुई हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में दी। पुलिस एनकाउंटर में सबसे ज्यादा 191 मौतें छत्तीसगढ़ में हुईं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश एनकाउंटर के मामले काफी चर्चित रहा है। राज्य सरकार द्वारा कहा गया कि अपराधियों पर लगाम कसने एनकाउंटर की गई। लेकिन विकास दुबे एनकाउंटर पर काफी बहस हुई है। उत्तर प्रदेश में ऐसे 117 मामले सामने आए हैं।भाजपा सांसद वरुण गांधी के एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। आईईडी ब्लास्ट, सर्चिंग पर निकले 4 जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती सदन में गृह राज्य मंत्री ने बताया कि असम में 50 एनकाउंटर हुए हैं। झारखंड में ऐसे 49 केस दर्ज किये गए हैं। ओडिशा में 36 और जम्मू-कश्मीर में ऐसे 35 केस हुए हैं। सदन को लिखित जवाब में नित्यानंद राय ने बताया कि महाराष्ट्र में 1 जनवरी, 2017 से 31 जनवरी, 2022 के दौरान कुल 26 मौतें पुलिस एनकाउंटर में हुई हैं। इसी दौरान बिहार में 22 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं। हरियाणा में 15 और तमिलनाडु में 14 लोग पुलिस एनकाउंटरों में मारे गए हैं। वहीं तेलंगाना, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में ऐसे 13-13 मामले दर्ज किए गए हैं। आंध्र प्रदेश और मेघालय में ऐसे 9 केस हुए हैं, जबकि राजस्थान और दिल्ली में 8-8 मामले दर्ज हुए।