Ind vs WI 2nd ODI : वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, रोहित-पंत की ओपनिंग स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने आज ओपनिंग जोड़ी बदल दिया है। रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पारी की शुरुआत करने उतरे। ईशान किशन को आराम दिया गया। लेकिन रोहित ने जल्दी विकेट गंवा दिया। 5 रन ही बना पाए। इस वक्त कोहली औऱ पंत बैटिंग कर रह हैं। इस वक्त 4 ओवर पर स्कोर 11 रन है। पोलार्ड चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह टीम की कमान निकोलस पूरन को मिली है। जबकि ओडियन स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम में ईशान किशन की जगह केएल राहुल को टीम में जगह दी गई है। भारत के लिए रोहित शर्मा और पंत ओपनिंग किया। पहले मैच में रोहित और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े थे। टीम इस जोड़ी से भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। केएल राहुल व्यक्तिगत कारणों से सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं थे। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील होसेन, फैबियन एलन, ओडिन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun