सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहला वनडे नहीं खेलेगी, न्यूजीलैंड सरकार का नियम

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी। मंधाना का न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम पहले वनडे से बाहर होना तय है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुता​बिक, मंधाना को अभी कुछ दिन और आइसोलेशन में रहना होगा। न्यूजीलैंड सरकार के क्वारंटीन नियमों के कारण मंधाना को एकमात्र टी20 से भी बाहर होना पड़ा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम को बुधवार को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 12 से 20 फरवरी तक पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज के सभी मैच क्वींसटाउन के ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। मार्च में न्यूजीलैंड में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप से पहले यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun