आईसीसी रैंकिग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, मिताली और स्मृति की जानें स्थान
आईसीसी रैंकिग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, मिताली और स्मृति की जानें स्थान
स्पोर्ट्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिलाओं की वनडे रैंकिंग जारी की है। भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना की टॉप पांच बल्लेबाजों में एंट्री हुई है। मंधाना साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के अवॉर्ड से नवाजी गईं। वहीं भारत के कप्तान मिताली राज दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
मंधाना की रैंकिंग में सुधार
मंधाना दो स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। ताजा रैंकिंग में मंधाना के 710 रेटिंग अंक हैं। वहीं, मिताली के 738 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 742 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ही बेथ मूनी तीसरे और एमी सैटरथवेट चौथे स्थान पर हैं। मूनी के रेटिंग अंक 719 और एमी के रेटिंग अंक 717 हैं।
गेंदबाजी में दबदबा, झूलन गोस्वामी दूसरे स्थान पर
गेंदबाजों की बात करें तो भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 727 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासेन 773 अंकों के साथ टॉप पर कायम हैं।
ऑलराउंडर्स में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉप पर
ऑलराउंडर्स में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसे पेरी शीर्ष रैंकिंग पर कायम हैं। पेरी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में 40 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही तीन विकेट भी लिए थे। इससे उन्हें 47 रेटिंग अंकों का फायदा हुआ।
इंग्लैंड की नैट स्किवर पहले स्थान पर
पेरी ने इंग्लैंड की नैट स्किवर (360) को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा 299 अंकों के साथ चौथे और 251 अंकों के साथ झूलन गोस्वामी 10वें स्थान पर बरकरार हैं।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज
Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun