फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारी जान बचाने निकले बाहर

फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारी जान बचाने निकले बाहर रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना मोड़ स्थित ब्रम्हकुमारी आश्रम के पास फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दो दमकल कर्मी जुटे हैं। फोम फैक्ट्री में छह महीने पहले एक बार और आग लग चुकी थी। आग कैसे लगी यह अभी पता नहीं चला है। राहत की बात है कि आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। विधानसभा थाना सीएसपी उदयन बेहरा ने मीडिया को बताया कि फोम फैक्ट्री में आग लगी है। दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है, हालांकि स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। फैक्ट्री के मालिक को सूचना भेजी गई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Ind Vs WI : रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की पहली जीत, विराट ने दिया ये रिएक्शन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun