शादी का कार्ड बांटने निकले थे मामा-भांजा, वापसी में बाइक ट्रेलर में जा घुसी, एक की मौत धमतरी। प्रदेश में सड़क दुर्घटना बढ़ गई है। आए दिन सड़क हादसा में किसी न किसी की मौत हो रही है। बीती रात मॉडमसिल्ली रोड पर मारदापोटी के पास मामा-भांजा हादसे का शिकार हो गया। ट्रेलर खराब होने के कारण रोड पर खड़ी थी, जिसमें बाइक सवार दो लोग जा घुसे है। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे का पैर फैक्चर हो गया, जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, करियापहाड़ नरहरपुर निवासी मामा भांजा धमतरी के डोमा शादी कार्ड बाटने गए थे। जहां से दोनों अपने बाईक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान केरेगांव थाना इलाके के मारदापोटी के पास सड़क पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक जा घुसी। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, 7 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र, कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए अलग व्यवस्था बताया जा रहा कि सड़क पर अंधेरा होने के चलते बाईक सवार मामा भांजा खड़ी ट्रेलर से जा टकराए। इस घटना में रोहित चक्रधारी की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही संदीप चक्रधारी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना लगभग बुधवार की रात 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग और केरेगॉव थाना प्रभारी रामनरेश सिंह सेंगर,एसआई नाग, कांस्टेबल युवराज साहू ,विजय राजपूत घटना स्थल पर पहुँचकर घायल को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल भेजवाया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun