राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी की, देखिए आदेश की कॉपी

राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी की, देखिए आदेश की कॉपी रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी कर दी है। इस साल मिलने वाले तीन स्थानीय अवकाश की सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थानों के लिए जारी किया है। सूची के के मुताबिक छुट्टी 31 अगस्त दिन बुधवार गणेश चतुर्थी, 4 अक्टूबर महानवमी मंगलवार और दीपावली का दूसरा दिन 25 अक्टूबर दिन मंगलवार है। सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, नया रायपुर और रायपुर के सभी कार्यालय और संस्थाओं के लिए ये लागू होगा।