अल्लू अर्जुन हिंदी दर्शकों में बने सुपरस्टार, इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स

अल्लू अर्जुन हिंदी दर्शकों में बने सुपरस्टार, इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स डेस्क। अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा के बाद हर किसी की जुबान में हैं। वे हिंदी दर्शकों के फेवरिट बन गए हैं। इस फिल्म से उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 'श्रीवल्ली' से लेकर 'सामी सामी' फिल्म के गानों पर जमकर वीडियोज बन रहे हैं। अल्लू अर्जुन पहले साउथ में ही ज्यादा पॉप्युलर थे। फिल्म पुष्पा के बाद सबके दिलों में उन्होंने खास जगह बना ली है। इंस्टाग्राम पर 2 महीने के अंदर उनके फॉलोअर्स में 2 मिलियन से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 14 जनवरी को उन्होंने 15 मिलियन फॉलोअर्स पर शुक्रिया का पोस्ट किया था अब 16.5 लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि अल्लू अर्जुन इंस्टा पर सिर्फ एक शख्स को फॉलो कर रहे हैं।  यहां जानें किस खास शख्स को करते हैं फॉलो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का क्रेज ग्लोबल हो चुका है। ऐक्टर्स से लेकर नेता तक 'झुकेगा नहीं' डायलॉग बोल रहे हैं। वहीं कई क्रिकेटर्स 'श्रीवल्ली' गाने पर रील बना चुके हैं। जिन लोगों ने फिल्म नहीं भी देखी उन तक भी मूवी के डायलॉग्स पहुंच गए हैं। बच्चे भी अल्लू अर्जुन को पहचानने लगे हैं। इंस्टाग्राम पर रोजाना उनके फॉलोअर्स में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अल्लू अर्जुन सिर्फ एक शख्स को फॉलो कर रहे हैं वह हैं उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी।  ऐसे मिले थे स्नेहा और अल्लू अर्जुन बात करें स्नेहा की तो वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। उनके पिता हैदराबाद में इंजीनियरिंग कॉलेज है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि स्नेहा और अल्लू अर्जुन एक कॉमन फ्रेंड की शादी में मिले थे और पहली नजर में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 6 मार्च  2011 को उनकी शादी हुई थी। स्नेहा और अल्लू के दो बच्चे हैं अयान और अरहा। अल्लू अर्जुन अक्सर अपनी फैमिली के पोस्ट डालते रहते हैं। वहीं उनकी वाइफ के भी इंस्टाग्राम पर 7.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में खुद को हैपी मदर लिखा है। उनके इंस्टा प्रोफाइल के मुताबिक, वह खाने और घूमने की शौकीन हैं और मैटर्निटी, न्यूबॉर्न फोटो स्टूडियो की फाउंडर हैं। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun