पीएम आवास : अधिकारी से जान पहचान का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पीएम आवास : अधिकारी से जान पहचान का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। बिलासपुर शहर में प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंच बताकर 4 लाख रुपए की ठगी की थी। पीड़ित 6 महीने तक ठग का चक्कर काटा। इसके बाद भी मकान नहीं मिला। फिर सरकंडा थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि चांटीडीह में रहने वाले प्रमोद दुबे और उसका भाई शिवबोध दुबे एक साथ किराए के मकान में रहते थे। तोरवा निवासी पवन पटेल उनका पूर्व परिचित है। उन्हें मकान की जरूरत थी। शादी का कार्ड बांटने निकले थे मामा-भांजा, वापसी में बाइक ट्रेलर में जा घुसी, एक की मौत आरोपी पवन ने कहा कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लोगों को मकान दिलवाया है। उन्हें भी दिला देगा। उसकी नगर निगम में अफसरों से जान-पहचान है और रुपए खर्च करने पर मकान मिल जाएगा। इस झांसे में आकर प्रमोद इसके लिए तैयार हो गया। एक अप्रैल 2021 को उसने पवन से दो मकान के लिए 4 लाख रुपए में सौदा तय किया। इसके साथ ही उसने रुपए भी दे दिए। लेकिन, बाद में न तो उसे मकान मिला और न ही पवन ने उसे रुपए लौटाए। तब उसने थाने में केस दर्ज करा दी। ठगी की रकम जुआ-सट्‌टा में उड़ाया एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी पवन की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह फरार था। पुलिस ने तोरवा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने 4 लाख रुपए को जुआ-सट्‌टा खेल कर हारने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पवन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun