Ind vs WI 3nd ODI : भारत ने जीता टॉस, टीम में 4 अहम बदलाव

Ind vs WI 3nd ODI : भारत ने जीता टॉस, टीम में 4 अहम बदलाव स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है। कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने 4 बदलाव किये हैं। केएल राहुल, दीपक हूडा, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर नहीं खेल रहे। इनकी जगह कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और दीपक चाहर को मौका दिया गया है। वहीं वेस्टइंडीज टीम को भी झटका लगा है। टीम के रेगुलर कप्तान कीरोन पोलार्ड मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह निकोलस पूरन कप्तानी संभाल रहे हैं। पूरन ने अकील हुसैन की जगह हेडन वाल्श को प्लेइंग-11 में जगह दी है।  भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और फाइनल मुकाबला भी जीतकर वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम सम्मान बचाने उतरेगी। अगर विंडीज की टीम जीतती है, तो भारत के नजरिए से एक अनचाहा रिकॉर्ड बन जाएगा।  भारतीय टीम  रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज टीम  शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, हेडन वॉल्श, केमार रोच