रेलवे में ट्रेड अप्रेंटाइस की भर्ती, 10वीं पास के लिए 700 पद
रेलवे में ट्रेड अप्रेंटाइस की भर्ती, 10वीं पास के लिए 700 पद
डेस्क। आईटीआई पास युवाओं के पास एक अच्छा मौका है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (आरआरसी भुवनेश्वर) ने ट्रेड अप्रेंटाइस के 756 पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, पेंटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, मेसन, शीट मेटल वर्कर, मशीनीनिस्ट, प्लंबर समेत कई ट्रेड्स के लिए की जाएंगी।
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 7 मार्च 2022 है। अप्रेंटाइस की इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा।
यह भर्ती 10वीं कक्षा व आईटीआई कोर्स में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक उम्मीदवार rrcbbs.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास हो और पद से संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जो NCVT या SCVT द्वारा जारी किया गया हो।
आयु सीमा
न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 7.03.2022 से की जाएगी।
अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड दिया जाएगा। नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun