भ्रष्टाचार से वकील आक्रोशित, नायब तहसीलदार और कर्मचारी की पिटाई, विरोध में सभी सरकारी कार्यालय बंद

भ्रष्टाचार से वकील आक्रोशित, नायब तहसीलदार और कर्मचारी की पिटाई, विरोध में सभी सरकारी कार्यालय बंद रायगढ़। तहसील कार्यालय में शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सुनील अग्रवाल पर भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। इसके साथ ही तहसील कार्यालय में ही पदस्थ चपरासी की भी पिटाई की गई। घटना के बाद अधिवक्ताओँ ने तहसीलदार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आकर बीच-बचाव करना पड़ा। इधर नाराज अधिवक्ता तहसीलदार सुनील अग्रवाल के तबादले की मांग पर खड़े रहे और नारेबाजी शुरू कर दी। अधिवक्ता संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि रायगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार सुनील अग्रवाल पेशी के दौरान अधिवक्ताओं से दुर्व्यव्हार करते हैं। अधिवक्ताओं के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की जाती है बल्कि अवैध उगाही भी होती है। मामले में एडीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। एडीएम का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। वहीं वकीलों द्वारा मारपीट करने के विरोध में कर्मचारी संघ विरोध कर रहे है। कर्मचारियों ने तहसील ऑफिस में काम बंद कर दोषी अधिवक्ताओं पर कार्रवाई की मांग कर्मचारी कर रहे है। तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर कर्मचारी बैठे हैं। सोमवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी शिकायत करने चक्रधर नगर थाने पहुंचे। जहां दोनों पक्ष नारेबाजी कर रहे है।