Ind Vs WI : आखिरी वनडे में भारत की एकतरफा जीत, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
Ind Vs WI : आखिरी वनडे में भारत की एकतरफा जीत, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में 96 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। टीम इंडिया ने 42 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा (13), विराट कोहली (0) और शिखर धवन (10) जल्दी पवेलियन लौट गए थे।
मध्यक्रम ने किया कमाल
मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। पंत ने 54 बॉल पर 56 रन बनाए। जबकि अय्यर ने 111 बॉल पर 80 रन जड़ दिए। आखिर में ऑलराउंडर दीपक चाहर ने 38 बॉल पर 38 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 34 बॉल पर 33 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 265 तक पहुंचाया। दोनों ने 53 रन की साझेदारी की।
भ्रष्टाचार से वकील आक्रोशित, नायब तहसीलदार और कर्मचारी की पिटाई, विरोध में सभी सरकारी कार्यालय बंद
गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा
बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों की बारी थी। उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन कर मैच में टीम को आसान जीत दिलाई।
दरअसल, 266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की पारी शुरुआत से लड़खड़ाई तो आखिर तक नहीं संभल सकी। विंडीज टीम ने 25 रन पर ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। 100 रन के अंदर वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इस तरह 169 के स्कोर तक आते-आते पूरी वेस्टइंडीज टीम 37.1 ओवर में ही सिमट गई।
वेस्टइंडीज की लाज बचाने के लिए ओडीन स्मिथ ने 36 और कप्तान निकोलस पूरन ने 34 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम इंडिया के प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। जबकि दीपक चाहर और कुलदीप यादव को 2-2 सफलता मिली।
मर्डर का खुलासा, पंच चुनाव में मिली हार के बाद इंजीनियर की हत्या, पुलिस ऐसे कातिल तक पहुंची..
इस तरह टीम इंडिया ने जीते तीनों वनडे
तीन वनडे की सीरीज में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। 6 फरवरी को खेले गए सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरा मैच 9 फरवरी को हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 44 रन से मैच जीतते हुए सीरीज अपने नाम कर ली थी। अब तीसरा मैच भी 96 रन से जीतते हुए विंडीज को क्लीन स्वीप कर दिया।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun