थूककर विरोध : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री राजेश मूणत को दी चेतावनी रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने शुक्रवार को कोविड नियमों का पालन करते हुए रायपुर के बूढ़ातालाब के धरना स्थल में प्रदर्शन किया। रैली निकालते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत के आवास पर थूकने के लिए कूच किया। लेकिन पुलिस ने रोक लिया। लेकिन इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के तस्वीर पर थूक कर विरोध जताया। दरअसल, राजेश मूणत कुछ दिनों पहले महिला पुलिस कर्मियों को अपशब्द कहा था। जिसके विरोध में जबर आंदोलन किया गया। भ्रष्टाचार से वकील आक्रोशित, नायब तहसीलदार और कर्मचारी की पिटाई, विरोध में सभी सरकारी कार्यालय बंद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने बूढ़ातालाब के धरना स्थल पर सभा की। संगठन के प्रमुख अमित बघेल ने यहां मंच से पूर्व मंत्री राजेश मूणत को गैर छत्तीसगढ़िया कहते हुए कहा कि ऐसे लोगों को अब सहन नहीं किया जाएगा। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़िया सेना लगातार विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके बाद रैली निकालकर सभी मूणत के बंगले की ओर बढ़े थे, मगर सप्रे स्कूल के पास ही पुलिस ने रोका और यहीं शुरू हो गई थू-थू...। संगठन ने इस कार्यक्रम को नाम दिया था जबर थूकव रैली। मर्डर का खुलासा, पंच चुनाव में मिली हार के बाद इंजीनियर की हत्या, पुलिस ऐसे कातिल तक पहुंची..