प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम बोले- इन क्षेत्रों में शराबबंदी असंभव, भाजपा ने कितने वादे पूरे किए अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने की बात कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में की है। लेकिन सरकार बनने के बाद इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुक्रवार को शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया है। अंबिकापुर में मरकाम ने साफ कह दिया है कि प्रदेश में 60 प्रतिशत अनुसूचित क्षेत्र है। ऐसे में शराबबंदी करना ठीक नहीं है। शराबबंदी पर फैसला सरकार को लेना है। उन्होंने आगे कहा कि आप बताएं की बीजेपी ने कितने वादे पूरे किए हैं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि बीजेपी 15 सालों तक सत्ता में रही। उन्होंने वादा किया था 2100 रुपए धान का समर्थन मूल्य देंगे। हर परिवार को नौकरी देंगे। बेरोजगारी भत्ता देंगे। क्या उन्होंने ये सब वादे पूरे किए। भ्रष्टाचार से वकील आक्रोशित, नायब तहसीलदार और कर्मचारी की पिटाई, विरोध में सभी सरकारी कार्यालय बंद मरकाम ने आगे कहा कि मैं भी आदिवासी क्षेत्र से हूं। हमारे में मरने से लेकर नेग तक के कार्यक्रम में महुए के फूल का हो और सोमरस का इस्तेमाल होता है। आपने देखा होगा वेद पुराणों में इसके बार में। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अभी तो हमारी संस्कृति में ये चल रहा है। ऐसे में इन 60 प्रतिशत क्षेत्रों में तो संभव नहीं है कि शराबबंदी हो। रही बात 40 प्रतिशत क्षेत्र की बात तो सरकार को इस पर फैसला लेना है। मर्डर का खुलासा, पंच चुनाव में मिली हार के बाद इंजीनियर की हत्या, पुलिस ऐसे कातिल तक पहुंची.. डिजिटल सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल मोहन मरकाम अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के लिए डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने जिला, ब्लॉक समेत तमाम पदाधिकारियों से चर्चा की। इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने फरवरी महीने के अंत तक 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बैठक के बाद ही उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun