प्रेमी से जन्मी 7वीं बच्ची, महिला ने जमीन पर पटककर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेमी से जन्मी 7वीं बच्ची, महिला ने जमीन पर पटककर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार बिलासपुर। नवजात बच्ची की दो टुकड़ों में शव मिलने से हड़कंप मच गया था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्ची की हत्या उसकी सगी मां ने की है। वारदात के बाद महिला ने शव को गड्‌ढे में छिपा दिया था, जिसे कुत्तों ने नोचा डाला। आरोपी महिला की पहले से 6 बेटी हैं। 7वीं बेटी उसके प्रेमी से हुई थी। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीडीह गांव की है।

अवैध संबंध से गर्भवती

पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गांव की राधिका यादव (46) नाम की महिला गर्भवती थी। लेकिन वह अब सामान्य है। इस पर पुलिस ने राधिका को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले 3 साल से उसका किसी व्यक्ति के साथ प्रेम चल रहा है। इससे वह गर्भवती हो गई थी। उसने बताया कि उसने गर्भपात कराने की कोशिश की। मगर वह सफल नहीं रही। मर्डर का खुलासा, पंच चुनाव में मिली हार के बाद इंजीनियर की हत्या, पुलिस ऐसे कातिल तक पहुंची.. जब 5 फरवरी को उसकी बच्ची हुई तो उसने पहले 3 दिन तक अपने पास रखा। फिर बच्ची को 8 से 9 तारीख की रात को जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को गड्‌ढे में छिपा दिया था। महिला का कहना है कुत्तों ने बच्ची के शरीर को नोचा होगा। इस कारण उसके 2 टुकड़े हो गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी बच्ची के सिर में क्लोटिंग की बात सामने आई थी।

पति छोड़ चुका है

राधिका का पति तीन साल पहले छोड़ दिया था। लेकिन प्रेमी से गर्भवती होने के बाद वग आसपास के लोगों से छिपकर रहती थी, जिससे किसी को उसके गर्भवती होने की खबर ना लग सके। इसके बावजूद आस-पास के कुछ लोगों को उसके गर्भवती होने की जानकारी लग गई थी। और लोगों की मदद से ही मामले का खुलासा हो सका। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun