IPL 2022 Auction : सुरेश रैना, डेविर मिलर और स्टीव स्मिथ नहीं बिके

IPL 2022 Auction : सुरेश रैना, डेविर मिलर और स्टीव स्मिथ नहीं बिके स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगना जारी है। आईपीएल मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइस वाले तीन बड़े नाम अनसोल्ड रहे। आक्रमक बल्लेबाज सुरेश रैना, 38 गेंद पर आईपीएल सेंचुरी ठोकने वाले डेविड मिलर और दो आईपीएल टीमों की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ को कोई खरीददार नहीं मिला। IPL 2022 नीलामी : श्रेयस-धवन की लगी बड़ी बोली, करोड़ों में बिके, इन टीमों ने लगाया दांव सुरेश रैना इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम का हिस्सा थे और उनकी सैलरी 11 करोड़ रुपये थी। रैना को इस बार सीएसके ने रिटेन नहीं किया था, जिसके चलते उन्हें मेगा ऑक्शन में उतरना पड़ा। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रैना टॉप-4 बल्लेबाजों में शामिल हैं।  श्रेयस अय्यर 2.25 करोड़ में बिके, KKR ने खरीदा वहीं डेविड मिलर की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका का यह ऑलराउंडर राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा था। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने के मामले में मिलर तीसरे नंबर पर हैं। मिलर ने पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) की ओर से 2013 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों पर शतक ठोका था। Ind Vs WI : आखिरी वनडे में भारत की एकतरफा जीत, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा स्टीव स्मिथ की बात करें तो वह पुणे सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी टीमों की कमान संभाल चुके हैं। स्मिथ को मौजूदा समय के दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun