कमाल की इलेक्ट्रिक साइकिल, फुल चार्ज में 40 किमी का सफर, जानिए खासियत

कमाल की इलेक्ट्रिक साइकिल, फुल चार्ज में 40 किमी का सफर, जानिए खासियत डेस्क। बिना पैडल मारे दौड़ने वाली देसी साइकिल सुर्खिया बटोर रही है। यह साइकिल मंहिद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा को इतना पसंद आया है कि वो अब इसमें इन्वेस्ट करना चाहते हैं। इस डिवाइस को ध्रुव विद्युत ने बनाया है।

देसी साइकिल को बनाए इलेक्ट्रिक

ध्रुव विद्युत के फाउंडर गुरसौरभ सिंह का डिवाइस बहुत टेक सेवी है। ये हीरो या एटलस जैसी कंपनियों की आम साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में कन्वर्ट करता है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके लिए साइकिल में कोई मॉडिफिकेशन नहीं करना पड़ता। मतलब साइकिल में ना तो कहीं से कटिंग करनी होती है, ना वेल्डिंग, बल्कि ये साइकिल में पैडल के ऊपर नट बोल्ट से कस जाता है। https://twitter.com/anandmahindra/status/1492388288136560641?t=ACR9aw836AtnxhjHlLBrZQ&s=08 ये डिवाइस देसी साइकिल को अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने का मौका देता है। इतना ही नहीं 20 मिनट पैडल मारने पर इसकी बैटरी 50% चार्ज हो जाती है। साथ ही ये एक बार फुल चार्ज होने के बाद 40 किमी तक जा सकती है। 170 किलोग्राम तक के वजन को खींच सकती है। ये आग और पानी से प्रूफ है। खेतों और कीचड़ में भी ये साइकिल को आराम से खींच सकती है। इसके अलावा इसमें फोन चार्ज करने की सुविधा भी है।

आनंद महिंद्रा करना चाहते हैं इन्वेस्ट

गुरसौरभ सिंह के डिवाइस से आनंद महिंद्रा इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने इसे लेकर तीन लंबे-लंबे ट्वीट किए हैं। साथ ही लिखा है कि उन्हें ध्रुव विद्युत में निवेश करके गौरवान्वित महसूस होगा। उन्होंने ट्विटर पर लोगों से गुरसौरभ से मिलाने की अपील भी की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun