IPL Auction 2022 : भारतीय खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, 20 लाख से सीधे 10 करोड़ में खरीदा,

IPL Auction 2022 : भारतीय खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, 20 लाख से सीधे 10 करोड़ में खरीदा, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 के ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई। आईपीएल के 14वें संस्करण में पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल को आरसीबी ने 10 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदा है। वहीं केकेआर ने बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतिश राणा की कमाई में 200 प्रतिशत का इजाफा किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने देवदत्त पडिक्कल को 7.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। IPL 2022 नीलामी : श्रेयस-धवन की लगी बड़ी बोली, करोड़ों में बिके, इन टीमों ने लगाया दांव आईपीएल 2021 में आरसीबी ने हर्षल पटेल को 20 लाख के बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया था। इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन सबसे अधिक 32 विकेट चटकाते हुए यह बता दिया था कि वह 20 लाख से ज्यादा कीमत के हकदार है। हर्षल पटेल की शानदार गेंदबाजी की गूंज आईपीएल 2022 के ऑक्शन में दिखी जब आरसीबी ने उन्हें 10 करोड़ से अधिक रकम में अपनी टीम में शामिल किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी हर्षल को खरीदने में रूचि दिखाई, मगर आरसीबी ने हर्षल को खरीदने का पूरा मन बना लिया था। श्रेयस अय्यर 2.25 करोड़ में बिके, KKR ने खरीदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास अब विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), हर्षल पटेल (10.75 करोड़), फाफ डू प्लेसिस (7 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़) जैसे खिलाड़ी हैं।

नीतिश राणा फिर केकेआर में 

पिछले तीन सालों से 3.40 करोड़ रुपए में शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए राणा को इस बार केकेआर ने 8 करोड़ की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में वापस शामिल किया है। नीतिश राणा पर केकेआर के अलावा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी रूचि दिखाई थी, मगर अंत में कोलकाता ने बाजी मारकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। IPL 2022 Auction : सुरेश रैना, डेविर मिलर और स्टीव स्मिथ नहीं बिके

देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा  

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 लाख रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। आरसीबी ने पिछले साल इस खिलाड़ी को 20 लाख रुपए के बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया था। पडिक्कल ने आईपीएल 2021 में खेले 14 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 411 रन बनाए थे, वहीं 2020 में भी उन्होंने 473 रन बनाए थे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun