करंट से बच्चे की मौत : डीजे संचालक के साथ शादी में गया था, हाइटेंशन तार की चपेट में आया धमतरी। जिले के ग्राम सारंगपुरी में 14 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा विवाह समारोह में हुआ। बच्चा पिकअप में लगे डीजे को तिरपाल से ढकते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में कुरूद निवासी 14 साल के टीकम सिन्हा की मौत हो गई। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर कुरूद निवासी टीकम सिन्हा उर्फ दादू 14 वर्ष सीताराम प्रसाद शुक्रवार को कुरूद के रूपेश साहू के साथ डीजे बजाने शादी समारोह में ग्राम सारंगपुरी गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पिकअप में बंधे डीजे के ऊपर त्रिपाल ढांक रहा था। तभी वाहन के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर वह गिर पड़ा। तत्काल उसे रात 11 बजे धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है। परिवार में मातम पसर गया है। खुशियों के समाधान से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun