पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, 171 पदों के लिए 1.15 लाख अभ्यर्थी, 356 सेंटर बनाये गए रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) रविवार को 171 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए राज्य भर में 356 सेंटर बनाये गए हैं। दरअसल, 26 नवम्बर 2021 को पीएससी ने राज्य सेवा के 171 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए थे। जिसके लिए 13 फरवरी को प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गई है। पीएससी ने इसके लिए 17 जिलों में 356 सेंटर्स बनाए है। सबसे अधिक प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में 86 सेंटर्स बनाये गए हैं। उसके बाद 64 सेंटर्स राजधानी रायपुर में बनाये गए हैं। रायपुर एम्स में 132 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक सकते हैं आवेदन प्रदेश मे कोरिया, बिलासपुर,धमतरी, दुर्ग,दंतेवाड़ा,बस्तर,जांजगीर, जशपुर, कवर्धा,कांकेर,कोरबा,महासमुन्द, रायपुर, रायगढ़,राजनांदगांव,बालोद,जिलों में परीक्षा सेंटर्स बनाये गए हैं। सभी सेंटर्स में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोविड़ पाजिटिव छात्रों के लिये अलग से बैठक व्यवस्था की गई है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में सुबह दस से बारह बजे की पहली पाली में सामान्य अध्ययन व 3 से 5 की दूसरी पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट की परीक्षा होगी। परीक्षा में प्रदेश भर से लगभग 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun