IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा

IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर बोली। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से वह इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल ऑक्शन 2022 में उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इशान किशन इस तरह से आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।  आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी अभी भी युवराज सिंह ही हैं। युवराज सिंह को 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा यह पहला मौका है, जब मुंबई इंडियंस ने किसी खिलाड़ी को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की बात करें, तो सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मौरिस हैं, जिन्हें 16.25 में खरीदा गया था। वहीं दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। तीसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्हें कोलकाता नाइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। चौथे नंबर पर ईशान पहुंच चुके हैं। 15 करोड़ के साथ काइल जैमीसन हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। जैमीसन इस बार ऑक्शन में नहीं उतरे हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun