रायगढ़। निर्माणाधीन मकान के छत ढहने से लोकप्रिय भागवताचार्य पंडित योगेश महाराज की मौत हो गई। पंडित योगेश महाराज कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के परम शिष्य थे। रायगढ़ जिले के थाना तमनार अंतर्गत ग्राम नगर मुंडा में शनिवार की शाम को 2 मंजिला मकान की छत ढलाई हुई थी। काम पूरा करने के बाद श्रमिक चले गए थे। काम देखने के लिए मकान मालिक पंडित योगेश महाराज मिस्त्री चतुर्भुज और संतोष मिश्रा अंदर गए थे। इसी दौरान ढलाई किया गया छत धाराशाही हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जीपी बंजारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 4 घंटे की रेस्क्यू के बाद पंडित को रात 12 बजे तमनार लाया गया, जहां बीएमओ डॉ धीरज पैकरा ने मृत घोषित कर दिया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun