आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की चेतावनी, सरकार मांगें पूरी करे, नहीं तो फिर आंदोलन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की चेतावनी, सरकार मांगें पूरी करे, नहीं तो फिर आंदोलन रायपुर। कांग्रेस की सरकार बने तीन साल हो गए, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की माग पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अब संघ एक बार फिर आंदोलन की योजना बनाने में लगे हुए। लेकिन उन्हें इस बार राज्य सरकार के बजट से काफी उम्मीदें हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का कहना है कि वह काफी समय से नियमितीकरण वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने से जनता का नुकसान, सरकार ने विपक्ष को बताया जिम्मेदार बता दें कि जब सत्ता में कांग्रेस की सरकार नहीं थी, तब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन आंदोलन किया था और तब कांग्रेस ने कहा था कि सत्ता में आते हैं उनकी मांगे पूरी होगी। अब कांग्रेस की सरकार बन 3 साल हो चुके हैं, मगर मांगों पर विचार नहीं किया गया है। यह भी पढ़े- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम बोले- इन क्षेत्रों में शराबबंदी असंभव, भाजपा ने कितने वादे पूरे किए आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ता संघ के प्रांत अध्यक्ष सरिता पाठक ने मीडिया को बताया कि इससे पहले भी हम लोगों ने आंदोलन किया था। तब हमें आश्वासन दिया गया था कि मांगे पूरी होगी। मांगों को लेकर काफी समय बीत गए, लेकिन आज तक मांगे पूरी नहीं हुई है। आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बजट से उम्मीद लगा कर बैठे हैं कि बजट में हमारे लिए भी कुछ होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम इस बार अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे और जब तक मांगे पूरी नहीं हुई तब तक आंदोलन पर बैठे रहेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun