व्यापारी से 1 करोड़ 25 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज

व्यापारी से 1 करोड़ 25 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज रायपुर। व्यापारी से माल भेजने के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख की ठगी हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एसकेएस इस्पात एन्ड पावर लि. कंपनी के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 27 मई 2021 से राजेंद्र गेयर ई 13 लघुकुंज इंडस्ट्रीज एरिया गाजियाबाद के मालिक राजेन्द्र सिंह के द्वारा विभिन्न उपकार भेजने के नाम पर एसकेएस इस्पात के प्रबंधक से 1 करोड़ 25 लाख रुपये लिए थे। पर काफी महीने बीत जाने के बाद भी राजेन्द्र सिंह ने ना तो माल भेजा और ना ही लिए गए रूपए लौटाए। करोड़ो रूपये देने के बाद भी जब उपकरणों की डिलेवरी नहीं की गई तो, खुद को ठगा हुआ महसूस कर एसकेएस इस्पात के प्रबंधक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।